फोटो गैलरी

Hindi Newsअक्षय ने आइस हॉकी को 250,000 पाउंड दान दिए

अक्षय ने आइस हॉकी को 250,000 पाउंड दान दिए

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भारत में आइस हॉकी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसमें भागीदारी को प्रोत्साहन देने के लिए 250,000 पाउंड से अधिक की राशि दान...

अक्षय ने आइस हॉकी को 250,000 पाउंड दान दिए
Wed, 21 Sep 2011 02:48 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भारत में आइस हॉकी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसमें भागीदारी को प्रोत्साहन देने के लिए 250,000 पाउंड से अधिक की राशि दान दी। अक्षय को मार्शल आर्ट से लेकर आइस हॉकी तक खेलों में गहरी दिलचस्पी है।
    
यह राशि अक्षय ने भारत में आइस हॉकी एसोसिएशन को दान दी है। उनके प्रवक्ता ने बताया कि इस साल सालाना कराटे स्पर्धा के लिए सहयोग देने के बाद अक्षय कुमार ने आइस हॉकी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसमें भागीदारी को प्रोत्साहन देने के लिए 250,000 पाउंड से अधिक की राशि आइस हॉकी एसोसिएशन को दान दी है।
    
अक्षय की नई फिल्म 'स्पीडी सिंह' आइस हॉकी की पृष्ठभूमि में ही बनी है। इस भारतीय कनाडाई फिल्म में रॉब लोव, रसेल पीटर्स, कैमिला बेले और विनय विरमानी ने काम किया है। यह फिल्म 30 सितंबर को ब्रिटेन में रिलीज होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें