फोटो गैलरी

Hindi Newsएक रात में आठ महिलाओं से रंगरेलियां मनाते थे बर्लुस्कोनी

एक रात में आठ महिलाओं से रंगरेलियां मनाते थे बर्लुस्कोनी

इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बुर्लस्कोनी एक रात में आठ महिलाओं के साथ रंगरेलियां मनाते थे। यह बात किसी और ने नहीं, बल्कि उन्होंने खुद डींगें हांकते हुए है। इन खुलासों से उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही...

एक रात में आठ महिलाओं से रंगरेलियां मनाते थे बर्लुस्कोनी
Sun, 18 Sep 2011 04:41 PM
ऐप पर पढ़ें

इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बुर्लस्कोनी की मुसीबतें खत्म होती नहीं दिख रही हैं। एक स्थानीय मीडिया ने 74 वर्षीय नेता की उस विवादास्पद बातचीत का ब्योरा प्रकाशित कर दिया है, जिसमें बर्लुस्कोनी को एक रात में आठ महिलाओं के साथ रंगरेलियां मनाने के बारे में डींगें हांकते बताया गया है।

बर्लुस्कोनी से संबंधित एक कथित वेश्यावृति रैकेट की जांच पड़ताल के दौरान इस विवादास्पद बातचीत का टेप सामने आया है। इसमें इस बात का भी खुलासा हुआ है कि बुर्लस्कोनी ने उन महिलाओं को धन दिया, जिनके साथ उसने रात बितायी। यह उनके पूर्व के दावों का विरोध करता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने कभी भी यौन संबंध बनाने के लिए पैसा नहीं दिया।

डेली टेलीग्राफ में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि किस प्रकार कोकीन के एक डीलर और 36 वर्षीय दलाल गियानपालो तारांतिनी ने इटली के प्रधानमंत्री के लिए पार्टियों का आयोजन किया, जिनमें युवा अभिनेत्रियां और पार्टी गर्ल शामिल थीं।

बर्लुस्कोनी को अक्टूबर 2008 में तारांतिनो को यह कहते हुए रिकार्ड किया गया था कि वह महिलाओं को पैसा देने की अधिक चिंता नहीं करें, क्योंकि उनका पहले ही ख्याल रखा जा रहा है।

वर्ष 2009 की शुरुआत में रिकार्ड किए गए इस टेप में बर्लुस्कोनी को यह कहते सुना गया है ,बीती रात , मेरे कमरे के बाहर लाइन लगी थी। वे 11 थीं। मैं केवल आठ को ही निपटा पाया। मैं इससे ज्यादा को नहीं संभाल सकता था। लेकिन आज सुबह, मैं खुद को बेहद ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें