फोटो गैलरी

Hindi Newsफोर्ब्स की बेस्ट अंडर ए में 35 भारतीय कंपनियां

फोर्ब्स की बेस्ट अंडर ए में 35 भारतीय कंपनियां

फोर्ब्स एशिया की इस साल की बेस्ट अंडर ए बिलियन सूची में शामिल 200 कंपनियों में 35 भारतीय कंपनियों को भी जगह मिली हैं। संख्या के मामले में भारत का दूसरा स्थान...

फोर्ब्स की बेस्ट अंडर ए में 35 भारतीय कंपनियां
Wed, 31 Aug 2011 02:58 PM
ऐप पर पढ़ें

फोर्ब्स एशिया की इस साल की बेस्ट अंडर ए बिलियन सूची में शामिल 200 कंपनियों में 35 भारतीय कंपनियों को भी जगह मिली हैं। संख्या के मामले में भारत का दूसरा स्थान है।
 
सूची में शामिल होने वाली कंपनियों की संख्या के मामले में भारत का दूसरा स्थान है। चीन और हांगकांग की 65 कंपनियों को इसमें शामिल किया गया है और वह इस लिहाज से पहले स्थान पर है।
 
फोर्ब्स एशिया ने कहा कि सूची में जिन भारतीय कंपनियों को जगह दी गयी है, उसमें एसआरएफ, पालीप्लेक्स तथा ग्लोडाइन टेक्नोसर्व शामिल हैं। एसआरएफ रसायन आधारित औद्योगिक कच्चे माल, पालीप्लेक्स पालीस्टर फिल्म तथा ग्लोडाइन टेक्नोसर्व आईटी सेवा प्रदाता कंपनी है।

बहरहाल, स्टोरज बैटरी बनाने वाली एक्साइड इंडस्ट्रीज इस साल 200 कंपनियों की सूची में शामिल नहीं है, क्योंकि कंपनी की बिक्री पिछले 12 महीने में एक अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गयी है। कंपनी पिछले वर्ष इस सूची में शामिल थी।

फोर्ब्स एशिया के अनुसार सूची में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की उन कंपनियों को शामिल किया जाता है जिनकी सालाना आय 50 लाख अमेरिकी डॉलर से लेकर एक अरब डॉलर के बीच है। इक्विटी पर रिटर्न के हिसाब से भी कंपनियों का मूल्यांकन किया जाता है।

फोर्ब्स एशिया के संपादक टिम फर्गुसन ने कहा कि सूची में हम वैसी कंपनियों को शामिल करते हैं जिनका 2008 में शुरू आर्थिक उतार-चढ़ाव के दौरान प्रबंधन बेहतर रहा। उनके बही-खाते में उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं है और अगर है भी तो न के बराबर। सूची में शामिल औसतन कंपनियों का इक्विटी-ऋण अनुपात 13 प्रतिशत है और इनमें से 67 कंपनियां ऐसी हैं जिनके ऊपर कोई कर्ज नहीं है। सूची में पाकिस्तान की दो तथा श्रीलंका की चार कंपनियां शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें