फोटो गैलरी

Hindi Newsगद्दाफी लीबिया से अल्जीरिया भागे

गद्दाफी लीबिया से अल्जीरिया भागे

मिस्र की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने लीबियाई व्रिदोहियों से जुड़े सूत्र के हवाले से बताया कि हथियारों से भरी छह गाड़ियों के काफिला ने लीबिया से अल्जीरिया की सीमा में प्रवेश किया...

गद्दाफी लीबिया से अल्जीरिया भागे
Sat, 27 Aug 2011 02:44 PM
ऐप पर पढ़ें

मिस्र की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने लीबियाई व्रिदोहियों से जुड़े सूत्र के हवाले से बताया कि हथियारों से भरी छह गाड़ियों के काफिला ने लीबिया से अल्जीरिया की सीमा में प्रवेश किया है। इन गाड़ियों में उच्च लीबियाई अधिकारियों के अलावा लीबिया के नेता मुअम्मर गद्दाफी के होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हलांकि अभी आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है।

मिस्र की समाचार एजेंसी मेना की खबर के अनुसार शुक्रवार को लीबिया की ओर से आ रही यह गाड़ियां अल्जीरिया के शहर घदाम्स की सीमा में प्रवेश कर गयीं। लीबियाई विद्रोहियों के पास तब हथियार और अन्य संसाधन नहीं थे, जिसके कारण वह इन गाड़ियों का पीछा नहीं कर पाए।

अल्जीरिया ने लीबियाई विद्रोहियों को अभी मान्यता नहीं दी है। शुक्रवार को इसे खारिज करते हुए अल्जीरिया की सरकार ने कहा था कि वह अपने तटस्थ रहने की नीति से पीछे नहीं हट सकती।
लीबिया से सटे अन्य पड़ोसी देशों ने विद्रोहियों को समर्थन दिया हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें