फोटो गैलरी

Hindi Newsछह मतदान केन्द्रों पर आज होगा पुनर्मतदान

छह मतदान केन्द्रों पर आज होगा पुनर्मतदान

अररिया (भागलपुर) (हिटी)। जिले के छह मतदान केन्द्रों पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान कराया जाएगा। इसकी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले के जिन मतदान केन्द्रों पर मंगलवार को...

छह मतदान केन्द्रों पर आज होगा पुनर्मतदान
Tue, 17 May 2011 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

अररिया (भागलपुर) (हिटी)। जिले के छह मतदान केन्द्रों पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान कराया जाएगा। इसकी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले के जिन मतदान केन्द्रों पर मंगलवार को पुनर्मतदान कराया जाएगा, उनमें फारबिसगंज प्रखंड के तीन, भरगामा के दो व जोकीहाट प्रखंड के एक बूथ शामिल हैं।

विभिन्न कारणों से इन केन्द्रों का मतदान रद्द किया गया था। फारबिसगंज प्रखंड के बूथ संख्या 93, 95, व 181, भरगामा प्रखंड के 261 व 144 तथा जोकीहाट प्रखंड के केन्द्र संख्या 125 पर मंगलवार को दोबारा वोट डाले जाएंगे। फारबिसगंज के मतदान केन्द्र संख्या 93 व 95 पर मतपत्रों के फेरबदल होने के आरोप के कारण मतदान रद्द किया गया था तो बूथ संख्या 181 की मतपेटी में उपद्रवियों द्वारा स्याही डाल दिये जाने के कारण यहां दोबारा वोटिंग करानी पड़ रही है।

इसी तरह भरगामा प्रखंड के मतदान केन्द्र संख्या 261व 144 पर मतपत्र लूट की घटना के कारण यहां दोबारा मतदान कराया जा रहा है। वहीं जोकीहाट प्रखंड के बूथ संख्या 125 पर मतपत्र में चुनाव चिह्न् गलत प्रकाशित होने के कारण पुनर्मतदान हो रहा है। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम एम. सरवणन ने कहा कि सभी बूथों पर पुनर्मतदान के लिए निर्वाचन आयुक्त ने अपनी सहमति दे दी है।

यहां होगा दोबारा मतदान

फारबिसगंज प्रखंड:बूथ संख्या-93  उमवि रामपुर दक्षिण भाग बूथ संख्या-95 उमवि रामपुर पश्चिम भाग बूथ संख्या-181 उमवि मधुबनी उत्तर भागभरगामा प्रखंड: बूथ संख्या-144 प्रावि रहडिम्या बूथ संख्या-261 उमवि लक्ष्मीपुर दक्षिण भागजोकीहाट प्रखंड: बूथ संख्या 125 प्रावि सिशवा दक्षिण भाग

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें