सामूहिक विवाह से जोड़ाें ने शुरू की नई जिंदगी दहेज रहित सामूहिक विवाह में अन्य प्रांतों से भी उमड़े लोग खड़ान गांव में वैदिक ऋचाओं के बीच सम्पन्न हुआ विवाह विधायक धानापुर ने सपत्नी किया कन्यादान, दी जोड़ाें को सौगात हिन्दुस्तान संवाद धानापुर खड़ान गांव में शनिवार को एक अलग उल्लासपूर्ण माहौल था। बाबा प्रसन्नदास के समाधि स्थल पर जहां मंगलगीत महिलाएं गा रही थी। वहीं वैदिक विद्वान वेद की ऋचाओं से पूरे वातावरण को गुंजायमान किये हुए थे। चारों तरफ से घिरे परिसर में ईश्वर को साक्षी मानकर 51 जोड़े सामूहिक विवाह के इस आयोजन में शरीक हुए थे। विवाह की सभी रस्में निभायी जा रही थी। धानापुर विधायक सुशील सिंह ने अपनी पत्नी किरन सिंह के साथ जहां कन्यादान की रस्म निभाई। वहीं इन जोड़ाें को नयी जिंदगी की शुरूआत करने के लिए कुछ भेंट स्वरूप सामान भी सौंपा। परिसर में दूल्हों के सामने जहां दुल्हनें शादी के जोड़ें में बैठी हुई थी। वहीं उनके माता-पिता भी विवाह की रस्मों को पूरा कराने के लिए अपने बच्चों के पीछे बैठे हुए थे। इन सबके बीच में माइक से काशी के विद्वान पंडित मंत्रोच्चार कर रहे थे। रह रहकर शादी की रस्मों में लावा परछायी, कन्यादान और सिंदूरदान का कार्यक्रम भी सम्पन्न कराया गया। लावा परछायी में दुल्हान का भाई उसी उल्लास और उत्साह के साथ गले में गमछा डालकर वर-वधू के हाथ में लावा डाल रहे थे। उधर मंत्र हवा में गूंज रहे थे। सभी रस्में पूरे रीति रिवाज के साथ पूरी की गयी। इस सामूहिक विवाह समारोह में न केवल इस जनपद के बल्कि बिहार और राजस्थान से भी आये हुए जोड़ाें की शादी सम्पन्न हुई। अधिकांश परिवार गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले थे। यहां तक कि शादी के भी मौके पर एक दुल्हे को मउर तो नया आयोजकों ने उपलब्ध करा दिया था। लेकिन उसने जो गमछा मउर बांधने के लिए प्रयोग किया था। वह काफी पुराना था। इससे लोग अनुमान लगा ले रहे थे कि ये गरीब परिवार के लोग हैं। सामूहिक विवाह में जहां किसी भी प्रकार के दहेज का लेन-देन नहीं हुआ। वहीं विधायक सुशील सिंह ने इन नवविवाहित जोड़ाें को आशीर्वाद दिया। साथ ही गृहस्थी के लिए कुछ बर्तन, चारपाई, रजाई-गद्दा, रंगीन टीवी, साड़ी, कपड़ा के साथ ही साइकिल भी प्रदान किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, सुशील सिंह जनौली, विजयानन्द, ब्लाक प्रमुख नौगढ़ नीतू सिंह, सुड्ड सिंह, डा. हवलदार सिंह, अवधेश सिंह, प्रेमनाथ दूबे, पुन्नू सिंह, बनवारी पांडेय, अरविंद, अन्नू, रविंद्र सिंह, रामप्रवेश तिवारी, फेकू मौर्या, सुरेंद्र मौर्या, परशुराम गौतम, मोहन बागी, लल्लन घायल, रमेश सिंह, बचाऊ सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
अगली स्टोरी
एक ही पंडाल में 51 दूल्हों ने दुल्हनों को डाला
- Last updated: Mon, 16 May 2011 01:51 AM IST
- Hindi Newsसे जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें फेसबुक पर ज्वाइन करें और ट्विटर पर फॉलो करें
- Web Title: एक ही पंडाल में 51 दूल्हों ने दुल्हनों को डाला
चर्चित खबरें
-
UN कोर्ट में भारत ने कहा,पाक के आचरण से नहीं लगता जाधव को मिलेगा इंसाफ
-
पुलवामा अटैक: शमी बोले- देश के लिए गेंद छोड़ ग्रेनेड भी उठाने को तैयार
-
RRB Group D Result 2019: आज रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट जारी होना मुश्किल
-
सानिया मिर्जा ने पुलवामा आतंकी हमले पर लिखा संदेश, लेकिन हो गईं ट्रोल
-
PULWAMA TERROR ATTACK: पाकिस्तान डरा, कहा-जैश पर कर रहे कार्रवाई
जरूर पढ़ें
-
Pulwama Terror AttacK: सानिया मिर्जा को ट्रोल करने वालों को शिखर धवन की पत्नी ने दिया जवाब
-
100 दिन दूर WORLD CUP 2019, जानिए क्यों है 'विराट सेना' में वर्ल्ड चैंपियन बनने का दम
-
Magh Purnima 2019: पुष्य नक्षत्र होने से और बढ़ गया है इस दिन का महत्व, इस तरह ये करें पूजा
-
Magh purnima 2019: इस दिन करें ये उपाय, होगी अक्षय पुण्य की प्राप्ति
-
माघ पूर्णिमा 2019 : पुष्य नक्षत्र और ग्रहों के खास संयोग से बढ़ा माघ स्नान का महत्व, जानें कब से लग रही पूर्णिमा तिथि
-
Ravidas Jayanti 2019: संत रविदास जयंती आज, पढ़ें ये रोचक कथा
-
पुलवामा आतंकी हमला: शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- 'जोश में कहीं, होश न खो बैठें'
-
Gully Boy Box Office Collection: रणवीर-आलिया की 'गली बॉय' ने अक्षय कुमार को छोड़ा पीछे, अब तक कमाए इतने करोड़