फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी से 27 हजार लोग हज पर जाएंगे

यूपी से 27 हजार लोग हज पर जाएंगे

लखनऊ हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश से इस साल 27 हजार लोगों के लिए हज कोटा आवंटित किया गया है। पिछले साल से यह करीब साढ़े आठ सौ अधिक है। सेन्ट्रल हज कमेटी मुम्बई ने हज यात्रा 2011 के लिए...

यूपी से 27 हजार लोग हज पर जाएंगे
Mon, 16 May 2011 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश से इस साल 27 हजार लोगों के लिए हज कोटा आवंटित किया गया है। पिछले साल से यह करीब साढ़े आठ सौ अधिक है। सेन्ट्रल हज कमेटी मुम्बई ने हज यात्रा 2011 के लिए प्रदेश से सत्ताइस हजार हज यात्रियों का कोटा मंजूर कर शनिवार को राज्य हज कमेटी को इसकी सूचना दे दी है।

उप्र राज्य हज कमेटी के सचिव मोहम्मद शहाबुद्दीन ने इसकी पुष्टि की है। पिछले साल 26 हजार 138 लोगों के लिए कोटा आवंटित किया गया था। इस साल उप्र राज्य हज कमेटी कार्यालय में हज यात्रा के लिए कुल बावन हजार चार सौ आवेदन जमा हुए हैं। इन आवेदकों में हज यात्रा पर जाने वाले ख़ुशनसीब लोगो का चयन लाटरी के ज़रिए सोमवार को 10:30 बजे सुबह गन्ना संस्थान में किया जाएगा।

मो शहाबुद्दीन ने बताया कि कमेटी ने अपनी सारी तैयारिया पूरी कर ली है। सोमवार को होने वाली लाटरी के बारे में सभी आवेदकों को सूचित कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें