फोटो गैलरी

Hindi Newsयुवक की मौत से गुस्साए लोगों ने किया पथराव

युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने किया पथराव

सीवान प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाने के सरसर बाजार में तेज गति से आ रही बस ने एक युवक को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक इसी गांव के इनरमा यादव स्व. शंभू यादव का पुत्र था। घटना शनिवार...

युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने किया पथराव
Sun, 15 May 2011 12:13 AM
ऐप पर पढ़ें

सीवान प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाने के सरसर बाजार में तेज गति से आ रही बस ने एक युवक को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक इसी गांव के इनरमा यादव स्व. शंभू यादव का पुत्र था। घटना शनिवार की दोपहर की है। युवक की मौत होते ही लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने सीवान-गोपालगंज पथ पर गुजरने वाले कई वाहनों पर पथराव किया। इससे कई वाहनें क्षतिग्रस्त हो गई।

गुस्साए लोगों ने कई राहगीरों की पिटाई भी की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सरसर बाजार में सड़क पार करते समय सीवान की तरफ से आ रही रोजी बस ने इनरमा को रौंदते हुए चली गई। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोग आक्रोशित हो गए। मुफस्सिल थानाध्यक्ष रमेश कुमार मिश्रा ने सशस्त्र बल के साथ पहुंचकर लोगों को समझाया।

नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। तब लोग शांत हुए। इधर गोपालगंज जिले के मीरगंज थाने की पुलिस ने धक्का मारने वाली बस को जब्त कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें