फोटो गैलरी

Hindi Newsगिरफ्तारी के विरोध में थाना घेरा, बीडीओ रिहा

गिरफ्तारी के विरोध में थाना घेरा, बीडीओ रिहा

नयानगर (मधेपुरा) संवाद सूत्र। पुरैनी प्रखंड के बीडीओ की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने शनिवार को पुरैनी थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पुरैनी-चौसा मार्ग को अवरुद्ध कर यातायात को भी पूर्णत:...

गिरफ्तारी के विरोध में थाना घेरा, बीडीओ रिहा
Sun, 15 May 2011 12:12 AM
ऐप पर पढ़ें

नयानगर (मधेपुरा) संवाद सूत्र। पुरैनी प्रखंड के बीडीओ की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने शनिवार को पुरैनी थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पुरैनी-चौसा मार्ग को अवरुद्ध कर यातायात को भी पूर्णत: बाधित कर दिया गया। बाजार की दुकानें बंद रही।

मामला बिगड़ता देख बीडीओ और दो अंचल गार्डो को जमानत पर थाने से छोड़ दिया गया, इसके बाद ही लोग शांत हुए। बता दें कि 11 मई की रात पुरैनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. वेद प्रकाश गुप्ता के साथ बीडीओ प्रेमलाल मांझी समेत दो अंचल गार्ड ने मारपीट की थी।

इसकी शिकायत पुरैनी थाना में दर्ज करायी गयी। थानाध्यक्ष वकील प्रसाद यादव ने इस मामले में बीडीओ मांझी को शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। बीडीओ के गिरफ्तारी की खबर पुरैनी प्रखंड क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। शनिवार को अहले सुबह सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंचे और बीडीओ की रिहाई की मांग करने लगे।

प्रदर्शनकारियों के तेवर को देख थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। बाद में डीएसपी डा. गजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बीडीओ प्रेमलाल मांझी समेत दो अंचल गार्ड को भी जमानत पर थाना से रिहा कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें