फोटो गैलरी

Hindi Newsराहुल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

राहुल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

जमशेदपुर प्रमुख संवाददाता। राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को साकची गोलचक्कर पर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती का पुतला दहन किया। इससे पूर्व जमशेदपुर यूथ...

राहुल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी
Sat, 14 May 2011 12:26 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर प्रमुख संवाददाता। राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को साकची गोलचक्कर पर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती का पुतला दहन किया। इससे पूर्व जमशेदपुर यूथ कांग्रेस की ओर से मायावती का पुतला फूंका गया था।

जिला कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी द्वारा यूपी में किसानों के आंदोलन में शामिल होने पर गिरफ्तारी का विरोध करते हुए मायावती के पुतला को पूरे शहर में भ्रमण कराने के बाद साकची गोलचक्कर पर अग्नि को समर्पित किया।

कांग्रेसी ..मायावती हाय- हाय, गोली-डंडे की सरकार नहीं चलेगी, मायावती होश में आओ.. जैसे नारे लगा रहे थे। जिलाध्यक्ष रविंद्र झा ने मायावती का पुतला फूंकने के बाद कहा कि इसी तरह यूपी की दमनकारी सरकार को वहां की जनता नष्ट करेगी। मौके पर आनंदमय पात्रो, कमलेश पांडेय, रियाजुद्दीन खान, अखिलेश यादव, गयाराम महतो, राजकिशोर यादव, जम्मी भास्कर, पैराडाइज कुजूर, रीना घटक, विजय यादव, अमर मिश्रा, नसरीन, सुरेश मुखी, रविश सहगल, रामलाल पासवान, सुदर्शन तिवारी, शेखर कुमार आदि ने भी अपने अपने विचार रखे।

इससे पहले जमशेदपुर लोक सभा युवा कांग्रेस द्वारा साकची गोलचक्कर पर मायावती के पुतला दहन के मौके पर सभाध्यक्ष पारितोष सिंह ने कहा कि यूपी की मायावती सरकार किसानों पर दमनकारी नीति चला रही है। अपनी जमीन बचाने के लिए किसानों की ओर से जो आंदोलन कर रहे हैं उसपर राज्य सरकार दमन कर रही है।

कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है: प्रणव

बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रेस द्वारा मायावती के पुतला दहन को ओछी राजनीति करार दिया है। पार्टी के प्रवक्ता प्रणव महतो ने साकची में पत्रकारों से कहा कि ग्रेटर नोएडा में राहुल गांधी का धरना महज एक नाटक है। दरअसल कांग्रेस को किसानों के हित से किसी प्रकार का सरोकार नहीं है। वह अगले वर्ष होने वाली चुनाव पर अपनी नजर लगाए हुए हैं।

राहुल गांधी अपने को देश का अगला प्रधानमंत्री घोषित करना चाह रहे हैं। प्रणव ने कहा कि अगर राहुल को किसानों की चिंता थी तो उन्हें पहले महाराष्ट्र के किसानों के हित में सड़क पर उतरना चाहिए था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें