फोटो गैलरी

Hindi Newsवोटरों की गिरफ्तारी पर भड़के लोग, आठ घंटे जाम

वोटरों की गिरफ्तारी पर भड़के लोग, आठ घंटे जाम

सरैया (मुजफ्फरपुर) संवाददाता। मतदान के दौरान गुरुवार को जिले के सरैया प्रखंड की खरा पंचायत के बूथ संख्या-237 से वोट गिराने के लिए कतार में खड़े मुखिया प्रत्याशी के पुत्र सहित छह मतदाताओं को गिरफ्तार...

वोटरों की गिरफ्तारी पर भड़के लोग, आठ घंटे जाम
Sat, 14 May 2011 12:25 AM
ऐप पर पढ़ें

सरैया (मुजफ्फरपुर) संवाददाता। मतदान के दौरान गुरुवार को जिले के सरैया प्रखंड की खरा पंचायत के बूथ संख्या-237 से वोट गिराने के लिए कतार में खड़े मुखिया प्रत्याशी के पुत्र सहित छह मतदाताओं को गिरफ्तार किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को जगीरिया चौक पर मुजफ्फरपुर-देवरिया और सरैया-मोतीपुर मुख्य मार्ग को को घंटों जाम रखा।

जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी में भूख और प्यास से छटपाटाते रहें, लेकिन पुलिस नजदीक रहते हुए भी आठ घंटे बाद पहुंची। आक्रोशित लोग गिरफ्तार मतदाताओं को अविलंब रिहा करने और बूथ संख्या-237 और 239 पर हुए मतदान को रद्द कर पुन: मतदान करवाने की मांग कर रहे थे।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ प्रत्याशियों से मिलीभगत कर पेट्रोलिंग पार्टी दोपहर बाद बूथ पर वोट गिराने में व्यवधान पैदा करने लगी। करीब ढाई बजे दो मोटरसाइकिल से कुछ लोग बूथ के पास आये और पेट्रोलिंग पार्टी को फोन कर बूथ लूटे जाने की झूठी खबर दी। इसके कुछ हीं देर बाद आई पेट्रोलिंग पार्टी ने लाठी चार्ज शुरू कर दिया और वोट गिराने के लिए कतार में खडे मुखिया प्रत्याशी कुंती देवी के पुत्र झुन्ना सिंह, अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, हरेन्द्र सिंह, पंकज कुमार और ब्रजकिशोर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

इधर, करीब आठ घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद लगभग डेढ़ बजे जैंतपुर ओपी अध्यक्ष रामेश्वर सिंह और सरैया थानाध्यक्ष अनिरूद्ध प्रसाद सदल बल जामस्थल पर पहुंचे। वरीय अधिकारियों की ग्रामीणों से करीब डेढ़ घंटे तक हुई वार्तालाप के बाद डीएसपी ने शनिवार को स्वयं मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब लोगों ने जाम हटाया।

वहीं पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये दो मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। इसमें एक मोटरसाइकिल की डिक्की से एक पिस्तौल मिली। ओपी अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने बताया कि गाड़ी मालिक की पहचान की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें