फोटो गैलरी

Hindi Newsउदाकिशुनगंज में गैराज मालिक की हत्या

उदाकिशुनगंज में गैराज मालिक की हत्या

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज स्थित एक गैराज के मालिक (35) मो. शहजाद खां की बीती रात सोते समय धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को...

उदाकिशुनगंज में गैराज मालिक की हत्या
Sat, 14 May 2011 12:25 AM
ऐप पर पढ़ें

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज स्थित एक गैराज के मालिक (35) मो. शहजाद खां की बीती रात सोते समय धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को शुक्रवार की सुबह तब हुई जब उसे वे जगाने पहुंचे। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश अपने कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात शुरू की। पुलिस के मुताबिक शहजाद भी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था। उसने अपने साले की हत्या कर दी थी, जिसमें उसे जेल जाना पड़ा था। हमलावरों ने घटना को गैराज में ही अंजाम दिया।

मुख्यालय स्थित चौसा चौक एवं फुलौत चौक के बीच हीरोहॉडा शोरूम के सामने स्थित गेराज में घटना की रात मो. शहजाद के साथ उसकी पत्नी एवं तीन बच्चों भी सोये हुए थे। हमलावरों ने हत्या इतनी सफाई से की कि किसी को भनक तक नहीं लगी। वर्ष 2004 में मो. शहजाद ने अपने ही बड़े साले मो. लालो की हत्या कर दी थी।

हत्या आरोप में वह जेल भी गया था। जेल से बाहर आने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। स्थानीय लोगों की माने तो शहजाद खां उदाकिशुनगंज में वषरे से गैराज चला रहा था। उसकी शादी उदाकिशुनगंज स्थित मझरपट्टी गांव में मो. मुस्लिम की पुत्री से हुई थी।

बताते हैं कि कभी-कभी वह गुस्से में अपनी पत्नी एवं बच्चों की खुले आम हत्या करने की धमकी दिया करता था। कई बार उसकी पत्नी ने अपने बच्चों को लेकर अपना जान बचाने के लिए पुलिस से भी मदद ली थी।

थाना अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। शक के आधार पर पूछताछ के लिए तत्काल एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें