फोटो गैलरी

Hindi Newsडॉक्टर की पिटाई पर बीडीओ गिरफ्तार

डॉक्टर की पिटाई पर बीडीओ गिरफ्तार

मधेपुरा (भागलपुर)’ निज प्रतिनिधि। पुरैनी प्रखंड स्थित पीएससी के चिकित्सा पदाधिकारी की पिटाई करना बीडीओ को मंहगा पड़ा। शुक्रवार की शाम पुरैनी के बीडीओ प्रेमलाल मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर...

डॉक्टर की पिटाई पर बीडीओ गिरफ्तार
Sat, 14 May 2011 12:25 AM
ऐप पर पढ़ें

मधेपुरा (भागलपुर)’ निज प्रतिनिधि। पुरैनी प्रखंड स्थित पीएससी के चिकित्सा पदाधिकारी की पिटाई करना बीडीओ को मंहगा पड़ा। शुक्रवार की शाम पुरैनी के बीडीओ प्रेमलाल मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मधेपुरा के एसपी वरूण कुमार सिन्हा ने बीडीओ के गिरफ्तारी की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि बुधवार की रात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वेद प्रकाश गुप्ता की पिटाई करने के आरोप में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेमलाल मांझी की गिरफ्तारी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें