फोटो गैलरी

Hindi Newsबाल-बाल बचे बलमुचू

बाल-बाल बचे बलमुचू

जमशेदपुर’ संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू गुरुवार को रांची से लौटते समय उनकी गाड़ी एस्कार्ट कर रही पुलिस गाड़ी से टकरा गई। बलमुचू और उनके समर्थक बाल-बाल बच गए। इस घटना में किसी...

बाल-बाल बचे बलमुचू
Fri, 13 May 2011 06:38 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर’ संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू गुरुवार को रांची से लौटते समय उनकी गाड़ी एस्कार्ट कर रही पुलिस गाड़ी से टकरा गई। बलमुचू और उनके समर्थक बाल-बाल बच गए।

इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता बलमुचू गुरुवार की दोपहर डेढ़ बजे रांची से लौट रहे थे, तभी टेंथ माइल स्टोन के समीप रांची की ओर जा रहे एक मंत्री के काफिले में शामिल पायलट कार स्कार्पियों से टकरा गयी।

टक्कर लगने के बाद भी काफिले में शामिल पायलट कार नहीं रुकी। स्कार्पियों में बलमुचू, कांग्रेस नेता काबू दत्ता, कालीपद सोरेन सहित अन्य लोग सवार थे। स्कार्पियों के दत्ता की थी, जिसमें अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

बलमुचू की डायकोर और अन्य गाड़ियां पीछे चल रही थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें