फोटो गैलरी

Hindi Newsबोलेरो से कुचलकर स्कूली छात्रा की मौत

बोलेरो से कुचलकर स्कूली छात्रा की मौत

उदवंतनगर (आरा)। संवाद सूत्रआरा-सहार मुख्य मार्ग पर देउरियां गांव के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो ने छात्रा को कुचल दिया। इस घटना के कारण उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार 8 वर्षीय...

बोलेरो से कुचलकर स्कूली छात्रा की मौत
Tue, 10 May 2011 12:44 AM
ऐप पर पढ़ें

उदवंतनगर (आरा)। संवाद सूत्रआरा-सहार मुख्य मार्ग पर देउरियां गांव के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो ने छात्रा को कुचल दिया। इस घटना के कारण उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार 8 वर्षीय रिया कुमारी खजुआता गांव निवासी अखिलेश सिंह की पुत्री बताई जाती है।

वह पिअनियां मिशन स्कूल में क्लास टू की छात्रा थी। स्कूल से घर जाने के क्रम में देउरियां पुल के पास हादसे का शिकार हो गई। उसके साथी भी घर जा रहे थे। इसीक्रम अचानक अनियंत्रित बोलेरो का चालक छात्रा को धक्का मार रौंदते हुए फरार हो गया। इस घटना की सूचना जैसे ही घर में मिली पूरे गांव में मातम पसर गया। रिया अपने माता-पिता की इकलौती पुत्री है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें