फोटो गैलरी

Hindi News सिविल डिफेंस के जवान सच्चे जनसेवक

सिविल डिफेंस के जवान सच्चे जनसेवक

डीएम ने प्रशिक्षुओं का हौसला बढाया पटना। डीएम जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा है कि सेवा से ही सत्कार और सम्मान मिलता है। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला परिषद सभागार में कम्युनिटी ओरियेण्टेड...


सिविल डिफेंस के जवान सच्चे जनसेवक
Thu, 15 Apr 2010 12:52 AM
ऐप पर पढ़ें

डीएम ने प्रशिक्षुओं का हौसला बढाया पटना। डीएम जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा है कि सेवा से ही सत्कार और सम्मान मिलता है। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला परिषद सभागार में कम्युनिटी ओरियेण्टेड पुलिसिंग सर्विसेज के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि सिविल डिफेंस के जवान सच्चे जनसेवक हैं। इस मौके पर ऑफिसर कमांडिंग सह चीफ वार्डेन एवं कम्युनिटी पुलिसिंग सर्विसेज के मास्टर ट्रेनर एस. एन. श्याम ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा और विधि व्यवस्था के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय की द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तहत सिविल डिफेंस के 120 चयनित वार्डनों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर बम विस्फोट से बचाव, सूचना संग्रहण, फायर फायरिंग, प्राथमिक उपचार, अपराध नियंत्रण एवं यातायात संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर सिविल डिफेंस के वरीय अनुदेशक विनोद कुमार, अरुण कुमार सिंह, शांडिल्य वेंकट शर्मा, मिथिलेश कुमार सिंह समेत कई लोगों ने विचार रखे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें