फोटो गैलरी

Hindi News कुलदीप गिरफ्तार जरूर होंगे पर अभी नहीं : एसएसपी - हत्या के

कुलदीप गिरफ्तार जरूर होंगे पर अभी नहीं : एसएसपी - हत्या के

कार्यालय संवाददाताचंडीगढ़। हरियाणा जनहित कांग्रेस के प्रमुख कुलदीप बिश्नोई के आसपास तो पुलिस दिनभर घूमती रही लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। कुलदीप के खिलाफ गत शुक्रवार रैली के बाद हुए हंगामे के...


कुलदीप गिरफ्तार जरूर होंगे पर अभी नहीं : एसएसपी
-	हत्या के
Tue, 13 Apr 2010 12:19 AM
ऐप पर पढ़ें

कार्यालय संवाददाताचंडीगढ़। हरियाणा जनहित कांग्रेस के प्रमुख कुलदीप बिश्नोई के आसपास तो पुलिस दिनभर घूमती रही लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। कुलदीप के खिलाफ गत शुक्रवार रैली के बाद हुए हंगामे के बाद हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को वे फिर सेक्टर-25 स्थित रैली स्थल पर धरना देने आए थे। यह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था हालांकि इसकी अनुमति भी प्रशासन ने वापस ले ली थी। इस बीच पुलिस अधिकारियों का यही कहना है कि कुलदीप को गिरफ्तार जरूर किया जा रहा है लेकिन अभी मामले की जांच हो रही है। उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को हजकां की रैली थी। इसमें बाद में काफी हंगामा हो गया। पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से जमकर पथराव किया गया। इसके बाद पुलिस जवाबी कार्रवाई की और कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसीं। यही नहीं वहां पार्किंग में खड़ी गाडिम्यां भी पुलिसकर्मियों ने तोड़ दीं। इस पूरे मामले में कुलदीप बिश्नोई सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए, इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। इसके साथ ही पुलिस की ओर से भी कई पुलिसकर्मी घायल हुएं इसमें एक डीएसपी और एक एसएचओ शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने कुलदीप और अन्य के खिलाफ कई मामले दर्ज कर दिए जिसमें हत्या के प्रयास का मामला भी शामिल है। इस मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया लेकिन कुलदीप को गिरफ्तार नहीं किया गया। सोमवार को कुलदीप अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पहुंचे और क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। पुलिस भी काफी संख्या में मौजूद थी लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। ‘गिरफ्तारी तो जरूर होगी पर अभी मामले की जांच हो रही है। चूंकि आरोप एक जनप्रतिनिधि पर है इसलिए हम आरोपों की जांच कर रहे हैं। जो भी कदम उठाया जाएगा वह कानून के हिसाब से ही होगा।’एस.एस. श्रीवास्तव, एसएसपी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें