फोटो गैलरी

Hindi News चंडीगढ़ में पर्यटन भवन की कवायद

चंडीगढ़ में पर्यटन भवन की कवायद

-इंडिया ट्रेवल मार्ट के अध्यक्ष अजय गुप्ता सौंपेंगे चंडीगढ़ प्रशासन को भवन का खाका-उत्तर भारत के पर्यटन उद्योग को गति देने की कवायदचंडीगढ़।आने वाले समय में पर्यटकों को सैर-सपाटे के लिए ट्रेवल एजेंट्स...


चंडीगढ़ में पर्यटन भवन की कवायद
Mon, 12 Apr 2010 01:01 AM
ऐप पर पढ़ें

-इंडिया ट्रेवल मार्ट के अध्यक्ष अजय गुप्ता सौंपेंगे चंडीगढ़ प्रशासन को भवन का खाका-उत्तर भारत के पर्यटन उद्योग को गति देने की कवायदचंडीगढ़।आने वाले समय में पर्यटकों को सैर-सपाटे के लिए ट्रेवल एजेंट्स या फिर विभिन्न जगहों पर बने पर्यटन विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो पर्यटकों को शहर में एक ही छत के नीचे देश-विदेश के पर्यटन स्थलों व आकर्षक पैकेजों की सुविधा मिलेगी। यह सब मुमकिन होगा, शहर में पर्यटन भवन के निर्माण से। चंडीगढ़ में पर्यटन भवन के निर्माण को लेकर कवायद चालू हो गई है। यह पहल की है इंडिया ट्रेवल मार्ट के डायरेक्टर अजय गुप्ता ने। गुप्ता जल्द ही चंडीगढ़ प्रशासन के उच्चाधिकारियों को भवन का पूरा खाका सौंपेंगे।अजय गुप्ता के मुताबिक चंडीगढ़ में पर्यटन भवन के निर्माण से उत्तर भारत के पर्यटन उद्योग को गति मिलेगी। ऐसा इसलिए है कि चंडीगढ़ उत्तर भारत के पर्यटन उद्योग का केंद्रीय धूरा है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की सैर पर निकलने वाले अमूमन पर्यटकों का रास्ता चंडीगढ़ से होकर निकलता है। खासतौर पर विदेशी पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ सबसे अहम है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की तरफ रवाना होने से पहले विदेशी पर्यटक आमतौर पर अपना काफी समय चंडीगढ़ में बीताते हैं। ऐसे में पर्यटन भवन के निर्माण से देसी और विदेशी पर्यटकों को एक ही छत के नीचे इन राज्यों के पर्यटन की तमाम जानकारियां उपलब्ध हो जाएंगी। गुप्ता के मुताबिक पर्यटन भवन में विभिन्न राज्यों के पर्यटन महकमों के अलावा रेल टिकट सुविधा, एयर टिकट सुविधा के अलावा आकर्षक पैकेज की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी।सुरक्षा का चक्र होगा मजबूतगुप्ता के मुताबिक भवन में यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता बंदोबस्त होंगे। बाकायदा टूरिज्म पुलिस का ऑफिस होगा, जहां पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को सुरक्षा की पूरी गारंटी का भरोसा मिलेगा। गुप्ता के मुताबिक मौजूद समय में देश के भीतर विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है। बेशक चंडीगढ़ प्रशासन ने टूरिज्म पुलिस की तैनाती करके पहल की है लेकिन पर्यटन भवन की योजना साकार होने पर टूरिज्म पुलिस के साथ वालंटियर स्टाफ की तैनाती का रास्ता भी खुलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें