फोटो गैलरी

Hindi News हत्या के आरोपी को चंडीगढ़ लाई पुलिस हत्या के आरोपी को

हत्या के आरोपी को चंडीगढ़ लाई पुलिस हत्या के आरोपी को

चंडीगढ़। सेक्टर-42 में हुई 55 वर्षीय महिला शशि शर्मा के कथित हत्यारे को पुलिस रविवार को चंडीगढ़ लेकर पहुंची। उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लाया गया है। मृतका का मोबाइल आरोपी लेते गया था और उसी के...


हत्या के आरोपी को चंडीगढ़ लाई पुलिस
हत्या के आरोपी को
Mon, 12 Apr 2010 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

चंडीगढ़। सेक्टर-42 में हुई 55 वर्षीय महिला शशि शर्मा के कथित हत्यारे को पुलिस रविवार को चंडीगढ़ लेकर पहुंची। उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लाया गया है। मृतका का मोबाइल आरोपी लेते गया था और उसी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। हत्या के बाद से ही वह लापता था। पुलिस का दावा है कि घर से 12 हजार रुपए और कुछ गहने आरोपी लेकर गया था। पुलिस के अनुसार शशि के दोनों नौकर मंगल और देशराज का दोस्त श्रवण नवंबर माह में काम करने आया था। दोनों लखनऊ से चार साल पहले यहां आए थे और शशि की दुकान पर काम करते थे। इन्होंने ही श्रवण की नौकरी लगवाई थी। पुलिस के अनुसार उसने देखा कि शशि अकेले रहती है और उसके पास पैसा भी काफी है। तभी उसने अकेले लूट की योजना बनाई। वह उनके घर गया और फिर हमला कर दिया। उसने 12 हजार रुपए नकद और कुछ सोने के गहने वहां से लूटे। साथ ही में महिला का मोबाइल भी लेकर फरार हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह शशि की दुकान, जहां काम करता था चला गया। वहां रात बिताने के बाद वह फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गया। शशि का मोबाइल भी वह ले गया था। इसी मोबाइल की मदद से वह पकड़ में आया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें