फोटो गैलरी

Hindi News कोई पीछे छूटा तो समाज कैसे आगे बढ़ेगा

कोई पीछे छूटा तो समाज कैसे आगे बढ़ेगा

हम पासवानविरोधी नहीं : नीतीशपासवान समुदाय की पूरी मदद करेंगे : मोदी पटना (हि.ब्यू.)। राजधानी में पहली बार आयोजित बाबा चौहरमल जयंती के सहारे एनडीए ने महादलित अभियान को लेकर दुसाध समाज पर छाया भ्रम दूर...


कोई पीछे छूटा तो समाज कैसे आगे बढ़ेगा
Mon, 12 Apr 2010 12:43 AM
ऐप पर पढ़ें

हम पासवानविरोधी नहीं : नीतीशपासवान समुदाय की पूरी मदद करेंगे : मोदी पटना (हि.ब्यू.)। राजधानी में पहली बार आयोजित बाबा चौहरमल जयंती के सहारे एनडीए ने महादलित अभियान को लेकर दुसाध समाज पर छाया भ्रम दूर करने की कोशिश तो की ही, राजनीतिक विरोधियों पर जमकर हमला भी बोला। एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पासवान समाज के लिए किये गये कार्यो का हिसाब पेश किया। तो दूसरी तरफ भवन निर्माण मंत्री छेदी पासवान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राधामोहन सिंह और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी से लेकर दोनों दलों में पासवान समाज के विधायकों और आम कार्यकर्ताओं, सभी ने लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान पर ‘समाज’ का सहारा लेकर अपने ‘परिवार’ को आगे बढ़ाने के आरोप लगाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में ऐसा वातावरण बनाया जा रहा है कि सरकार ने पासवान समुदाय को छोड़ दिया है। सवाल यह उठता है हम भला ऐसा क्यों करेंगे? हम किसी को छोड़ते नहीं, सबको साथ लेकर चलते है। कोई पीछे छूट गया तो समाज कैसे आगे बढ़ेगा? बिहार में बहुत काम हो रहा है। अगर किसी को दिखाई नहीं देता तो यह हमारा दोष नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतों में अनुसूचित जाति को 16 प्रतिशत आरक्षण देने का सबसे अधिक लाभ पासवान समुदाय को ही हुआ है। पासवान समुदाय का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए हमारी सरकार को जो कुछ भी करना पड़ेगा, हम पीछे नहीं हटेंगे। भवन निर्माण मंत्री ने कहा कि रामविलास पासवान ने ‘गूंजे धरती-आसमान, ..पासवान’ का नारा लगाकर दुसाध को अन्य जातियों से अलग-थलग कर दिया। राजस्व मंत्री नरेन्द्र नारायण यादव और पीआरडी मंत्री रामनाथ ठाकुर ने एनडीए की जीत के लिए पासवान समाज से मदद मांगी। समारोह को विधायक रामेश्वर पासवान, बिलट पासवान, ज्ञानचन्द मांझी, विश्वमोहन भारती, रेणु देवी, रामप्रीत पासवान, ओमप्रकाश पासवान और जदयू के प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र पासवान ने भी संबोधित किया। मंच पर विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, विधायक जय कुमार सिंह, नेहरू सिंह और विनोद सिंह भी मौजूद थे।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें