फोटो गैलरी

Hindi News युवा हिन्दुस्तान के लिए हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महावीर जयंती

युवा हिन्दुस्तान के लिए हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महावीर जयंती

संवाद सूत्रपटना। भगवान महावीर की 2609 वीं जयंती पूरे शहर में भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनायी गयी। इसकी शुरुआत प्रात: आठ बजे भव्य शोभा यात्राा से हुई। इसमें विभिन्न धर्मो के हजारों लोगो ने भाग...


युवा हिन्दुस्तान के लिए
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महावीर जयंती
Sun, 11 Apr 2010 01:13 AM
ऐप पर पढ़ें

संवाद सूत्रपटना। भगवान महावीर की 2609 वीं जयंती पूरे शहर में भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनायी गयी। इसकी शुरुआत प्रात: आठ बजे भव्य शोभा यात्राा से हुई। इसमें विभिन्न धर्मो के हजारों लोगो ने भाग लिया। हाथी, घोड़े और बैंड-बाजे के साथ निकली इस शोभा यात्राा में शामिल लोग भगवान महावीर के संदेशों को प्रसारित करते और भजन कीर्तन करते चल रहे थें। इसके बाद मीठापुर स्थित मंदिर में एक सौ आठ कलशों द्वारा भगवान महावीर की पूजा व आरती सम्पन्न हुई। शोभा यात्राा और पूजन कार्यक्रम का संचालन जैन समाज के सक्रिय सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जैन संघ द्वारा दोपहर में कदमकुंआ स्थित नेत्रहीन बालकों एंव शिक्षकों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं शाम में साहू जैन हॉल, बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स में सास्ंकृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत मंगलाचरण के साथ हुई। इस अवसर पर पटना जैन समाज की महिलाओं और बच्चों ने भगवान महावीर के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका की सुंदर प्रस्तुति पेश की। सरला छावड़ा, अर्चना जैन, रीता बजाज, ममता छावड़ा एंव सुशीला वैद्य के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ द्वारा इस कार्यक्रम का संचालन किया गया। भगवान महावीर के जयंती को बिहार सरकार द्वारा निरामिष दिवस घोषित कर दिया गया है। जैन संघ के मंत्री प्रदीप जैन ने इसका स्वागत करते हुए इसे और कठोरतापूर्वक पूरे राज्य में लागू करने की अपील की है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जैन संघ के भूतपूर्व अध्यक्ष तनसुख लाल जी वैद्य के द्वारा किया गया।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें