फोटो गैलरी

Hindi News लालू सुलझाएंगे सांगठनिक चुनावों के विवाद अधिकृत किये गये विवादित जिलों

लालू सुलझाएंगे सांगठनिक चुनावों के विवाद अधिकृत किये गये विवादित जिलों

पटना(हि. ब्यू.)। राजद प्रमुख लालू प्रसाद सुलझाएंगे सांगठनिक चुनावों के विवाद। विवादित जिलों में जिलाध्यक्ष के मनोनयन के लिए पार्टी ने उन्हें अधिकृत कर दिया है। प्रखंडों के विवाद को सुलझाने के लिए...


लालू सुलझाएंगे सांगठनिक चुनावों के विवाद
अधिकृत किये गये विवादित जिलों
Sun, 11 Apr 2010 01:11 AM
ऐप पर पढ़ें

पटना(हि. ब्यू.)। राजद प्रमुख लालू प्रसाद सुलझाएंगे सांगठनिक चुनावों के विवाद। विवादित जिलों में जिलाध्यक्ष के मनोनयन के लिए पार्टी ने उन्हें अधिकृत कर दिया है। प्रखंडों के विवाद को सुलझाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों से रिपोर्ट की मांग की गई है। उसी आधार पर प्रदेश कमेटी वहां का विवाद सलटायेगी। राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्षों के साथ अधिसंख्य जिलों और प्रखंडों में चुनाव सर्वसम्मति से हो जाने के बावजूद दस जिलों में राजद का सांगठनिक चुनाव नहीं हो पाया है। साथ ही लगभग दर्जनभर ऐसे प्रखंड भी हैं जहां का चुनाव विवादों में फंसा हुआ है। जिन जिलों में जिलाध्यक्षों का चुनाव विवाद के कारण नहीं हो पाया उनमें पटना महानगर और वैशाली के साथ समस्तीपुर, कटिहार, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर, रोहतास, जहानाबाद, और गया महानगर शामिल हैं। प्रदेश चुनाव अधिकारी रामचन्द्र पूर्वे की उपस्थिति में हुई बैठक में पार्टी ने उन जिलों में जिलाध्यक्षों के मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष द को अधिकृत कर दिया। जिन प्रखंडों में चुनाव को लेकर विवाद है वहां डीआरओ और एडीआरओ की संयुक्त रिपोर्ट पर विचार कर प्रखंड अध्यक्ष की घोषणा होगी। दोनों पदधारकों को पत्र भेजकर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट अलग-अलग नहीं होगी। दोनों पदधारक आपस में विचार कर सहमति से एक ही रिपोर्ट संयुक्त हस्ताक्षर से भेजेंगे। उल्लेखनीय है कि राजद ने इस बार सांगठनिक चुनावों को बहुत गंभीरता से लिया है। पैरवी और जुगाड़ के बदले जिलों की कमान उन्हीं को सौंपी गई जो सदस्य बनाने में आगे रहे। चुनावी वर्ष को देखते हुए पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। इसलिये जिलाध्यक्षों के मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें