फोटो गैलरी

Hindi News ैजानवरों को गर्मी से बचाने के लिए लगा कूलर

ैजानवरों को गर्मी से बचाने के लिए लगा कूलर

पटना। लगातार बढ़ रहे पारा से आम आदमी के साथ-साथ जानवार भी परेशान हैं। संजय गांधी जैविक उद्यान प्रशासन ने जानवारों को गर्मी से राहत देने के लिहाज से बाघ के केज में शुक्रवार को ट्रायल के तौर पर...


ैजानवरों को गर्मी से बचाने के लिए लगा कूलर
Fri, 02 Apr 2010 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

पटना। लगातार बढ़ रहे पारा से आम आदमी के साथ-साथ जानवार भी परेशान हैं। संजय गांधी जैविक उद्यान प्रशासन ने जानवारों को गर्मी से राहत देने के लिहाज से बाघ के केज में शुक्रवार को ट्रायल के तौर पर कूलर लगाकर चेक किया गया। उद्यान के निदेशक अभय कुमार सिंह ने बताया कि अभी इतनी गर्मी नहीं पर रही है कि सभी जानवरों के केज में कूलर लगाया जाए। अभी सिर्फ पानी का छिड़काव से काम चल जा रहा है। ज्यादा गर्मी पर कूलर शुरू किया जाएगा। हि.प्र. जैविक उद्यान में लगी आगपटना। जैविक उद्यान में दोपहर के ढ़ाई बजे के करीब एकाएक थोड़ी देर के लिए भगदड़ मच गयी। सभी इधर-उधर भागने और हो हल्ला करने लगे। उद्यान के जंगल ट्रेल नंबर एक के पास आग लग गयी थी। इसकी वजह से घूमने आए लोग इधर-उधर भागने लगे। उद्यान के निदेशक अभय कुमार सिंह ने बताया कि बीड़ी या सिगरेट पीने वाले सूखे हुए पते पर आधी सिगरेट पीने बाद फेंक देते हैं और इसकी वजह से आग लगी है। सूचना मिलते ही पानी के टैंकर और दर्जनों उद्यान कर्मियों की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि इसमें किसी तरह की जानमाल का खतरा नहीं हुआ। हि.प्र.

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें