लखनऊ। पुलिस ने मंगलवार को घर से बिछड़े दो बच्चों को चाइल्डलाइन के सुपुर्द किया है। तालकटोरा थाने के तहत कॉटन मिल के पास आठ वर्ष का एक बच्चाा स्थानीय लोगों को मिला। उसने अपना नाम विजय बताया। विजय के मुताबिक हलवाई का काम करने वाले उसके मामा लखनऊ में रहते हैं। उनके घर में ही वह रहता है। पिता का निधन हो चुका है। माँ का उसे पता नहीं है। मामा के घर के पास के लड़कों के साथ घूमने निकला था। इस बीच उन लड़कों से विजय का साथ छूट गया और वह अपने घर नहीं पहुँच सका। इसके अलावा आशियाना पुलिस ने सात वर्षीय एक लड़की को चाइल्डलाइन संस्था के हवाले किया। लड़की अपना नाम गिल्ली और पिता का नाम गणेश बता रही है। वह लाल रंग का फ्रॉक पहने है। निसं
अगली स्टोरी