फोटो गैलरी

Hindi Newsदक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र का हेलीकॉप्टर गिराया

दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र का हेलीकॉप्टर गिराया

दक्षिणी सूडान में शांति मिशन पर गए संयुक्त राष्ट्र के एक हेलीकॉप्टर को सेना ने हमला कर गिरा दिया। हेलीकॉप्टर में सवार सभी चार चालक दल सदस्य मारे गए...

दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र का हेलीकॉप्टर गिराया
Sat, 22 Dec 2012 12:40 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिणी सूडान में शांति मिशन पर गए संयुक्त राष्ट्र के एक हेलीकॉप्टर को सेना ने हमला कर गिरा दिया। हेलीकॉप्टर में सवार सभी चार चालक दल सदस्य मारे गए हैं।

बीबीसी के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता एडुआडरे डेल ब्यूए ने बताया कि हेलीकॉप्टर को पूर्वी जोंग्लेई प्रांत में टोही मिशन पर भेजा गया था, तभी उस पर हमला हुआ। डेल ब्यूए ने कहा कि दक्षिणी सूडान की सेना ने हेलीकॉप्टर पर हमले की बात स्वीकार की है।

वैसे दक्षिणी सूडान के सूचना मंत्री ने बीबीसी को बताया कि इस हमले की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि संयुक्त राष्ट्र का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर जल गया। प्रवक्ता ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र मिशन ने हेलीकॉप्टर का मलबा खोजने के लिए अभियान चलाया, जिसके बाद स्पष्ट हो गया कि सभी चार चालक दल सदस्य मारे गए हैं।

बीबीसी ने डेल ब्यूए के हवाले से कहा कि संयुक्त राष्ट्र मिशन व दक्षिणी सूडान की सेना एसपीएलए के बीच हुई बात में सेना ने स्वीकार किया कि उसने जोंग्लेई प्रांत के लिकुआनगोल इलाके में एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है।

दूसरी ओर दक्षिणी सूडान की सूचना मंत्री बार्नाबा मेरियल बेंजामिन ने कहा है कि इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया। इसकी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर उस क्षेत्र में उड़ान भर रहा था जहां विद्रोही गतिविधियां होती रहती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें