फोटो गैलरी

Hindi Newsपिता की हालत में सुधार हो रहा है: मंडेला की पुत्री

पिता की हालत में सुधार हो रहा है: मंडेला की पुत्री

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेलसन मंडेला की सबसे छोटी बेटी का कहना है कि गंभीर रूप से बीमार होने के कारण पिछले दो महीने से अस्पताल में भर्ती उनके पिता की हालत में प्रतिदिन सुधार हो रहा...

पिता की हालत में सुधार हो रहा है: मंडेला की पुत्री
Sat, 10 Aug 2013 12:06 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेलसन मंडेला की सबसे छोटी बेटी का कहना है कि गंभीर रूप से बीमार होने के कारण पिछले दो महीने से अस्पताल में भर्ती उनके पिता की हालत में प्रतिदिन सुधार हो रहा है।

जिंदजी मंडेला ने सरकारी टेलीविजन चैनल एसएबीसी को शुक्रवार को कहा कि मेरे पिता अब बैठ पा रहे हैं। अब वह दिन में कुछ मिनट कुर्सी पर बैठते हैं। वह उपचार के प्रति अधिक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मंडेला को फेफड़ों में संक्रमण के कारण आठ जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अब उनकी हालत गंभीर किंतु स्थिर बताई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें