फोटो गैलरी

Hindi Newsशांति प्रक्रिया में शामिल होंगे और संगठन: सोनिया

शांति प्रक्रिया में शामिल होंगे और संगठन: सोनिया

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को विश्वास जताया कि वार्ता के लिए अभी तक आगे नहीं आए संगठनों को हिंसा की निर्थकता का अहसास होगा और वे शांति प्रक्रिया में हिस्सा...

शांति प्रक्रिया में शामिल होंगे और संगठन: सोनिया
Sat, 26 May 2012 03:47 PM
ऐप पर पढ़ें

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को विश्वास जताया कि वार्ता के लिए अभी तक आगे नहीं आए संगठनों को हिंसा की निर्थकता का अहसास होगा और वे शांति प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।

राज्य में कांग्रेस के लगातार तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर आयोजित आधिकारिक समारोह में सोनिया ने कहा कि मैं यह देखकर खुश हूं कि वार्ता के माध्यम से असम में संप्रग और कांग्रेस नीत सरकार का प्रयास सकारात्मक रहा है, क्योंकि अधिकतर संगठनों ने हिंसा छोड़ने की घोषणा करने का निर्णय किया है।

उन्होंने कहा कि अधिकतर उग्रवादी समूहों ने महसूस किया है कि हिंसा से किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता और शांति के लिए इस डगर को छोड़ दिया है। शांति की स्थापना और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज का दिन पार्टी के लिए उत्सव मनाने का दिन है। उन्होंने कहा कि साथ ही असम के लोगों ने हमें जो महती जिम्मेदारी सौंपी है, उसे हम महसूस करते हैं और उन्हें शांति, विकास और समृद्धि की राह पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें