फोटो गैलरी

Hindi Newsन्यूजीलैंड के नौ खिलाड़ी हॉकी लीग नीलामी में

न्यूजीलैंड के नौ खिलाड़ी हॉकी लीग नीलामी में

साइमन चाइल्ड न्यूजीलैंड के उन नौ खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें हॉकी इंडिया लीग के लिये अगले महीने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में शामिल किया गया...

न्यूजीलैंड के नौ खिलाड़ी हॉकी लीग नीलामी में
Thu, 18 Oct 2012 03:13 PM
ऐप पर पढ़ें

एफआईएच विश्व ऑल स्टार टीम 2009 के सदस्य रहे साइमन चाइल्ड न्यूजीलैंड के उन नौ खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें हॉकी इंडिया लीग के लिये अगले महीने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में शामिल किया गया है।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में से एक चाइल्ड ने 170 मैचों में 93 गोल किये हैं। वह जर्मनी में 2006 विश्व कप, 2008 और 2012 के ओलंपिक खेलों में न्यूजीलैंड टीम के प्रमुख सदस्य थे।

हॉकी इंडिया के महासचिव और हॉकी इंडिया लीग के चेयरमैन नरिंदर बत्र ने कहा कि हॉकी इंडिया लीग को खुशी है कि देश के हाकी प्रेमियों को न्यूजीलैंड के शीर्ष खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा।

नीलामी की सूची में जिन अन्य खिलाड़ियों को रखा गया है उनमें 286 मैच खेलने वाले स्टार स्ट्राइकर फिलिप बुरोज, न्यूजीलैंड के डिफेंडर और कप्तान डीन कोजिन्स, गोलकीपर हामिश मैकग्रेगर, मिडफील्डर शिया मैकालीज, स्टीवन एडवर्ड, हयूगो इंगलिस, फारवर्ड निकोलस विल्सन और डिफेंडर एंडी हेवार्ड शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें