फोटो गैलरी

Hindi Newsसिक्किम छोटे राज्यों में सर्वश्रेष्ठ

सिक्किम छोटे राज्यों में सर्वश्रेष्ठ

एक टीवी चैनल के निर्णायक मंडल ने सिक्किम को 'सर्वश्रेष्ठ छोटा राज्य' घोषित किया...

सिक्किम छोटे राज्यों में सर्वश्रेष्ठ
Sun, 23 Dec 2012 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

एक टीवी चैनल के निर्णायक मंडल ने सिक्किम को 'सर्वश्रेष्ठ छोटा राज्य' घोषित किया है।

सिक्किम सरकार की आधिकारिक वेबसाइट ने रविवार को बताया, ''सिक्किम को अपनी समस्त उपलब्धियों के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ छोटा राज्य चुना गया है। इसके अलावा राज्य को नागरिक सुरक्षा, पर्यावरण और जल एवं सफाई की श्रेणी में भी देश में सर्वश्रेष्ठ चुना गया।''

लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने शनिवार रात को एक समारोह में सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को आईबीएन 7 के डायमंड स्टेट अवार्ड 2०12 दिया गया।

चामलिंग ने कहा कि राज्य ने पर्यावरण एवं नागरिक सुरक्षा में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा, ''राज्य में नियमित तौर पर ग्लेशियर का अध्ययनन किया जाता है। पर्यावरण वैज्ञानिकों ने पाया कि सिक्किम में ग्लेशियर नहीं पिघल रहे हैं।''

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें