फोटो गैलरी

Hindi Newsसियाचीन में दबे सैनिकों के लिए खोदी गई सुरंग

सियाचीन में दबे सैनिकों के लिए खोदी गई सुरंग

सियाचीन ग्लेशियर में हुए हिमस्खलन के कारण पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में फंसे 139 पाक सैनिकों व नागरिकों तक राहत एवं बचाव कार्य पहुंचाने के लिए दो सुरंगें खोदी जा रही...

सियाचीन में दबे सैनिकों के लिए खोदी गई सुरंग
Wed, 11 Apr 2012 02:09 PM
ऐप पर पढ़ें

सियाचीन ग्लेशियर में हुए हिमस्खलन के कारण पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में फंसे 139 पाक सैनिकों व नागरिकों तक राहत एवं बचाव कार्य पहुंचाने के लिए दो सुरंगें खोदी जा रही है। सियाचीन के गयारी सेक्टर में शनिवार सुबह हिमस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में पाकिस्तान सेना का शिविर आ गया।

समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के जवान करीब 80 फुट तक जमी बर्फ, कीचड़ और चट्टानों के बीच दबे सैन्य परिसर में फंसे हैं। उन तक पहुंचने के लिए राहतकर्मियों ने दो सुरंग बनाई है, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें वहां पहुंचने में कठिनाई हो रही है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक बर्फबारी का अंदेशा जताया है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें