फोटो गैलरी

Hindi Newsशारदा समूह की जांच कराएगा कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय

शारदा समूह की जांच कराएगा कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के आपारों में घिरे कोलकाता के शारदा समूह की जांच कराने का आज निर्णय...

शारदा समूह की जांच कराएगा कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय
Thu, 25 Apr 2013 02:59 PM
ऐप पर पढ़ें

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के आपारों में घिरे कोलकाता के शारदा समूह की जांच कराने का आज निर्णय किया। चिटफंड कंपनियों के नियमन के बारे में मंत्रालय शीघ्र ही कुछ कदमों की घोषणा कर सकता है।
  
सूत्रों ने बताया कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्री सचिन पायलट ने आज ही सुबह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में यह निर्णय लिया। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में अन्य चिट फंड कंपनियों के गोरखधंधों को रोकने के उपायों पर भी चर्चा की गयी। इस जांच के बारे में औपचारिक घोषणा जल्द संभव है।  
  
आरोप है कि शारदा समूह ने पाश्चिम बंगाल में हजारों गरीब निवेशकों के साथ धोखा किया है। समूह का मुखिया सुदीप्त सेन इस घोटाले का खुलासा होने के बाद फरार हो गया था। दो दिन पहले उसे कश्मीर में पकड़ा गया। उसे कोलकाता लाया गया है।
  
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय को पहले भी पश्चिम बंगाल के 12 कंपनी समूहों की कुल 73 कंपनियों के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। इनमें शारदा समूह की भी इकाइयां भी शामिल है। इन शिकायतों को संबंधित मंत्रालयों और विभागों को प्रेषित कर दिया गया था।
  
शेयर बाजार नियामक सेबी और आयकर विभाग ने भी शारदा समूह की जांच शुरू की है। पश्चिम बंगाल सरकार ने शारदा समूह में पैसा गवांने वाले गरीब निवेशकों की मदद के लिए 500 करोड़ रुपये का कोष गठित करने की घोषणा की है। राज्य सरकार ने इसके लिए कल सिगरेट पर वैट की दर 15 प्रतिशत से बढा कर 25 प्रतिशत करने की घोषणा की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें