फोटो गैलरी

Hindi Newsजदयू ने केंद्र के साथ भेदभाव का आरोप लगाया

जदयू ने केंद्र के साथ भेदभाव का आरोप लगाया

जदयू ने केंद्र पर बिहार के साथ भेदभाव करने का शनिवार को आरोप लगाया और कहा कि राज्यों को विशेष पैकेज मंजूर करने के लिए संप्रग सरकार द्वारा दोहरा...

जदयू ने केंद्र के साथ भेदभाव का आरोप लगाया
Sat, 17 Mar 2012 06:23 PM
ऐप पर पढ़ें

जदयू ने केंद्र पर बिहार के साथ भेदभाव करने का शनिवार को आरोप लगाया और कहा कि राज्यों को विशेष पैकेज मंजूर करने के लिए संप्रग सरकार द्वारा दोहरा मानदंड अपनाया जा रहा है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने यहां कहा कि बिहार के साथ केंद्र सरकार द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। विशेष पैकेज देने में राज्यों के बीच दोहरा मानदंड केंद्र सरकार द्वारा अपनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार के बिजली संयंत्रों के लिए केंद्र कोल लिंकेज देने में लगातार भेदभाव कर रहा है। बिहार के विभाजन के बाद राज्य को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा है। इस कारण से बिहार को विशेष वित्तीय मदद की दरकार है, जिसकी सरकार उपेक्षा कर रही है।

यादव ने कहा कि राज्यों को वित्तीय मदद के तहत विशेष पैकेज देने में केंद्र दोहरा मापदंड अपना रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें