फोटो गैलरी

Hindi Newsछक्कों के शतक से एक कदम दूर गेल

छक्कों के शतक से एक कदम दूर गेल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के विस्फोटक कैरेबियाई ओपनर क्रिस गेल आईपीएल में छक्कों का शतक पूरा करने से सिर्फ एक कदम दूर रह गए...

छक्कों के शतक से एक कदम दूर गेल
Fri, 04 May 2012 05:14 PM
ऐप पर पढ़ें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के विस्फोटक कैरेबियाई ओपनर क्रिस गेल आईपीएल में छक्कों का शतक पूरा करने से सिर्फ एक कदम दूर रह गए हैं और रविवार को डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल पांच के मैच में वह यह उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं।
 
गेल ने बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में आईपीएल-5 का 400वां छक्का अपने नाम किया था। गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के लेग स्पिनर पीयूष चावला की गेंद पर डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का मारा जो टूर्नामेंट का 400वां छक्का था।
 
गेल ने अपनी इस पारी में कुल चार छक्के लगाए थे और आईपीएल पांच में उनके छक्कों की संख्या 29 पहुंच गई। इस मामले में वह सबसे आगे चल रहे हैं। गेल ने आईपीएल ने कुल 37 मैचों में 99 छक्के मारे हैं। उनकी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट हैं जिनके खाते में 65 मैचों में 84 छक्के दर्ज हैं।
 
चेन्नई सुपरकिंग्स के सुरेश रैना 72 मैचों में 83 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान वीरेंद्र सहवाग और कोलकाता नाइटराइडर्स के यूसुफ पठान 77.77 छक्कों के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।
 
आईपीएल के पांचवें संस्करण में गेल ने नौ मैचों में 29 छक्के मारे हैं। उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी दिल्ली के केविन पीटरसन हैं लेकिन अब वह स्वदेश लौट चुके हैं। पीटरसन के खाते में 20 छक्के हैं। सहवाग 17 छक्कों के साथ तीसरे, चेन्नई के फाफ डू प्लेसिस 16 छक्कों के साथ चौथे और राजस्थान रॉयल्स के ओवेस शाह 15 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें