फोटो गैलरी

Hindi Newsतीसरे सीजन में रोहित शेट्टी

तीसरे सीजन में रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी का नाम वर्तमान में फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल और प्रतिभाशाली फिल्म निर्देशकों में शामिल है। रोहित ने बॉलीवुड को एक के बाद एक तीन सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी...

तीसरे सीजन में रोहित शेट्टी
Sat, 10 Dec 2011 11:42 AM
ऐप पर पढ़ें

रोहित शेट्टी का नाम वर्तमान में फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल और प्रतिभाशाली फिल्म निर्देशकों में शामिल है। रोहित ने बॉलीवुड को एक के बाद एक तीन सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं।

इस साल रोहित द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म ‘सिंघम’ भी काफी सफल हुई है। रोहित बहुत जल्द यूटीवी बिन्दास के रियलिटी शो बिग स्विच के सीजन-3 में नजर आएंगे। इस रियलिटी शो के प्रसारण की तारीख हालांकि अभी तय नहीं हुई है, लेकिन इसका प्रसारण दिसम्बर में शुरू होने जा रहा है।

रोहित के एक करीबी सूत्र ने बताया कि रोहित अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में व्यस्त थे और उनके पास वास्तव में रियलिटी शो पर बर्बाद करने के लिए समय नहीं था। लेकिन जब यूटीवी बिन्दास ने अपने शो बिग स्विच सीजन-3 की विशिष्ट रूपरेखा के साथ उनसे सम्पर्क किया, तो इसमें कुछ ऐसा था कि रोहित रोमांचित हो उठे और इस शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए। 

बिग स्विच सीजन-3 की थीम के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि रोहित की वजह से शो में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं, जिसे लेकर एक बड़ा लॉन्च किया जाएगा। रोहित इस समय अपनी फिल्म बोल बचन की शूटिंग पूरी करने में जुटे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें