फोटो गैलरी

Hindi Newsअसल जीवन में भी धोखेबाज हैं रणवीर!

असल जीवन में भी धोखेबाज हैं रणवीर!

अभिनेता रणवीर सिंह अपनी दूसरी फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' के प्रदर्शन के लिए तैयार...

असल जीवन में भी धोखेबाज हैं रणवीर!
Fri, 02 Dec 2011 04:09 PM
ऐप पर पढ़ें

अभिनेता रणवीर सिंह अपनी दूसरी फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' के प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। उन्होंने फिल्म में एक धोखेबाज की भूमिका निभाई है, जो लड़कियों को ठगता है। रणवीर कहते हैं कि वह अपने वास्तविक जीवन में भी इस किरदार जैसे ही हैं।

अपनी फिल्म के प्रचार के लिए रेडियो मिर्ची के स्टूडियो में पहुंचे रणवीर ने कहा कि मैंने कई लड़कियों को धोखा दिया है लेकिन ऐसा नहीं है कि मुझे धोखा न मिला हो। मैंने कई लड़कियों को ठगा है तो मुझे भी ठगा गया है। इसलिए मुझे इस बात का एहसास है कि जब कभी ऐसा होता है तो कैसा लगता है।

उन्होंने कहा कि लड़के-लड़कियों के बीच या पुरुषों-महिलाओं के बीच ऐसा होता है। कभी आप किसी लड़की को ठगते हैं तो कभी वह आपको ठगती है। दिल के मामले में सब जायज है। 26 वर्षीय रणवीर ने 'बैंड बाजा बारात' से अभिनय की शुरुआत की थी।

रणवीर की पहली फिल्म की तरह ही इस फिल्म में भी अनुष्का शर्मा उनकी सह-अभिनेत्री हैं। एक ठग की भूमिका निभाने में उन्हें अनुष्का से काफी मदद मिली।

'रब ने बना दी जोड़ी' से अभिनय की शुरुआत करने वाली 23 वर्षीया अनुष्का ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि वह बहुत प्यारे हैं, इसलिए यदि वह चाहें तो उनके लिए सब कुछ आसान है। वह थोड़े शरारती हैं। वह 26 साल के हैं और उन्हें बहुत प्यार और सितारे की प्रसिद्धि मिली है। मुझे लगता है कि यह उनका मजे लेने और लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करने का समय है। मुझे लगता है कि फिल्म में उन्होंने ऐसा बहुत किया है।

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' नौ दिसम्बर को प्रदर्शित होगी। इसमें दिपानिता शर्मा, परिनीति चोपड़ा और अदिति शर्मा ने भी अभिनय किया है। माना जा रहा है कि यह फिल्म 2006 में आई हॉलीवुड की सफलतम फिल्म 'जॉन टकर मस्ट डाई' से प्रेरित है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें