Hindi Newsरास की दो सीटों के लिए चुनाव 30 को
रास की दो सीटों के लिए चुनाव 30 को
30 मार्च को होनेवाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में झारखंड की दो सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। यहां की 6 में से 2 सीटें 2 अप्रैल को खाली हो रही...
Sun, 04 Mar 2012 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें
30 मार्च को होनेवाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में झारखंड की दो सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। यहां की 6 में से 2 सीटें 2 अप्रैल को खाली हो रही हैं। कांग्रेस की माबेल रिबेलो और भाजपा के एसएस अहलुवालिया का कार्यकाल पूरा हो रहा है।
12 मार्च को चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी। 19 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 20 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 22 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 30 मार्च को वोट डाले जाएंगे और उसी दिन शाम तक वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। झारखंड विधानसभा के 80 सदस्य राज्यसभा के लिए दो प्रतिनिधि चुनेंगे।