फोटो गैलरी

Hindi Newsविधानसभाध्यक्ष ने मंत्रियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की

विधानसभाध्यक्ष ने मंत्रियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष सीपी सिंह ने सदन में मंत्रियों के अनुपस्थित रहने पर सोमवार को नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सुचारू रूप से सभा को चलाना...

विधानसभाध्यक्ष ने मंत्रियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की
Mon, 12 Mar 2012 07:02 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष सीपी सिंह ने सदन में मंत्रियों के अनुपस्थित रहने पर सोमवार को नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सुचारू रूप से सभा को चलाना सतापक्ष की भी जिम्मेदारी है।

सिंह ने यहां विधानसभा की बैठक शुरू होते ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जनार्दन पासवान के एक अल्पसूचित प्रश्न के जवाब के लिए मंत्री बैद्यनाथ राम के उपस्थित नहीं रहने पर कहा कि सतापक्ष केवल विपक्ष से ही सदन चलाने की उम्मीद करता है लेकिन सत्तापक्ष भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।

इस पर विपक्ष के नेता राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सदन में नहीं है और मंत्री भी विलम्ब से आ रहे है जबकि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में निर्णय हुआ था कि प्रश्न काल बाधित नहीं होगा। इसी दौरान मानव संसाधन मंत्री मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी सदन में आ गए और प्रश्न काल शुरू हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें