फोटो गैलरी

Hindi Newsजनता की नजर में राजकुमार चार्ल्स बने अगले राजा: सर्वेक्षण

जनता की नजर में राजकुमार चार्ल्स बने अगले राजा: सर्वेक्षण

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी के भव्य हीरक जंयती कार्यक्रमों के बाद हुए एक सर्वेक्षण में उनके पुत्र प्रिंस चार्ल्स महारानी की जगह लेने के लिए जनता की पसंद के रूप में उभरे...

जनता की नजर में राजकुमार चार्ल्स बने अगले राजा: सर्वेक्षण
Mon, 11 Jun 2012 08:41 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी के भव्य हीरक जंयती कार्यक्रमों के बाद हुए एक सर्वेक्षण में उनके पुत्र प्रिंस चार्ल्स महारानी की जगह लेने के लिए जनता की पसंद के रूप में उभरे हैं। इस मामले में उन्होंने अपने पुत्र विलियम को पीछे छोड़ दिया है।

द टाइम्स के लिए किए गए अध्ययन में कहा गया है कि चार्ल्स (63) राजमुकुट के लिए सबसे योग्य व्यक्ति माने जा रहे हैं। इससे पहले के अध्ययन में कहा जा रहा था कि राजमुकुट सीधे राजकुमार विलियम के पास जाना चाहिए। करीब 15 दिन पहले 44 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे विलियम (29) को अगले राजा के रूप में देखना चाहेंगे जबकि चार्ल्स को 38 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया था, लेकिन हीरक जयंती समारोहों के बाद यह आकड़ा एकदम पलट गया है।
 
इससे पहले वर्ष 2005 में कराए गए सर्वेक्षण में पाया गया था कि रानी के उत्ताधिकारी के रूप में चार्ल्स सबसे उपयुक्त हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें