फोटो गैलरी

Hindi Newsपेट लवर्स के लिए है खास

पेट लवर्स के लिए है खास

इंडिया इंटरनेशनल पेट फेयर 2013 की शुरुआत इस शुक्रवार से हो चुकी है। यह एक ऐसा मेला है जहां आप अपने पेट को मजे कराने और कुछ आकर्षक वस्तु घर ले जाने के लिए ला सकते...

पेट लवर्स के लिए है खास
Fri, 18 Jan 2013 12:45 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडिया इंटरनेशनल पेट फेयर 2013 की शुरुआत इस शुक्रवार से हो चुकी है। यह एक ऐसा मेला है जहां आप अपने पालतू जानवरों (पेट) को मजे कराने और कुछ आकर्षक वस्तु घर ले जाने के लिए ला सकते हैं। इस मेले को आयोजित करने का खास मकसद पालतू जानवर के बारे में लोगों को जागरूक करने के अलावा पेट्स और उनके मालिकों के लिए मनोरंजक गतिविधियां करना है।

मेले के डायरेक्टर बिनोय शाही कहते हैं, ‘यह तीन दिनों का मेला पेट्स के प्रति लोगों को जिम्मेदार बनाएगा। लोगों को पेट्स रखने के साथ आने वाली जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक होने की जरूरत है। इस मेले की सबसे आकर्षक बात ‘कैनाइन कैफे’ है। अभी तक शहर में कोई पेट-फ्रेंडली रेस्टोरेंट और कैफे नहीं है जहां आप अपने पेट्स को ले जा सकें। ये रेस्टोरेंट और कैफे आपको अवसर देते हैं अपने पेट्स के साथ समय बिताने और एक कप कॉफी को आनंद लेने का। शाही कहते हैं कि यहां आप अपने पेट्स के लिए डॉगी डब्बा, केक, कुकीज की खरीदारी कर सकते हैं। ये सभी पेट्स के लिए सुरक्षित हैं। मेले में लगने वाले स्टॉल पर आपको पेट्स के लिए खाना, एक्सेसरीज और स्वस्थ उत्पाद मिल जाएंगे।

मेले में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए कुछ मनोरंजक गतिविधियों जैसे फैशन शो, ऑबेडियन्स शो और हाईड एंड सीक (इसमें पेट को अपने मालिक को ढूंढना होगा) जैसे कुछ खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
आस्ट्रेलिया के पालतू जानवर पर आधारित चर्चित टीवी कार्यक्रम डॉग विस्परर के सदस्य इस मेले में शामिल होंगे, जो पेट्स के मालिकों को पेट्स के व्यवहार सबंधित समस्याओं से निपटना सिखाएंगे।

मेले में प्रवेश के लिए प्रत्येक व्यक्तित को 90 रुपए देने होंगे। पेट्स के लिए मुफ्त प्रवेश है। फैशन शो और ऑबेडियन्स शो में भाग लेने के लिए 50 रुपये की राशि जमा करनी होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें