फोटो गैलरी

Hindi Newsअब सरकारी पोर्टल पर मिलेगी PDS की जानकारी

अब सरकारी पोर्टल पर मिलेगी PDS की जानकारी

उचित मूल्य दुकान, राशन कार्ड के विवरण और केन्द्रीय पूल में खाद्यान्नों के स्टॉक के बारे में जानकारी समेत सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़ी सारी सूचनायें अब पलक झपकते हासिल की जा सकती...

अब सरकारी पोर्टल पर मिलेगी PDS की जानकारी
Thu, 01 Nov 2012 01:23 PM
ऐप पर पढ़ें

उचित मूल्य दुकान, राशन कार्ड के विवरण और केन्द्रीय पूल में खाद्यान्नों के स्टॉक के बारे में जानकारी समेत सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़ी सारी सूचनायें अब पलक झपकते हासिल की जा सकती हैं।
    
पीडीएस के पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक पोर्टल का शुभारंभ किया है, जो पीडीएस के संदर्भ में सारी सूचनायें देगा। इस पोर्टल का नाम एचटीटीपी: पीडीएसपोर्टल़निक़इन है।
    
एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस पोर्टल को एकल मंच से पीडीएस संबंधी सारी सूचनाओं को सार्वजनिक करने के मकसद से विकसित किया गया है। इस पोर्टल में उचित मूल्य दुकान, राशन कार्डों के ब्योरे, भंडारण सुविधाओं एवं उसके क्षमता उपयोग तथा केन्द्रीय पूल के स्टॉक के बारे में आंकड़े और दूसरी संबंधित सूचनायें हैं।
     
इस पोर्टल पर मासिक आवंटन के आर्डर, राज्य विशेष के जिंसों की बिक्री कीमतें और उठान की स्थिति को सार्वजनिक किया जायेगा।
    
पीडीएस परिचालन के बारे में पोर्टल पर ताजा सूचनाओं को उपलब्ध कराने के लिए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को कहा है कि पीडीएस एप्लीकेशन साफ्टवेयर के इस्तेमाल के जरिये पोर्टल पर आंकड़ों को अद्यतन बनायें।
     
पीडीएस के दायरे में 18 करोड़ लोग आते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें