फोटो गैलरी

Hindi Newsपशु चिकित्सक के 2037 पदों में से 849 पद रिक्त

पशु चिकित्सक के 2037 पदों में से 849 पद रिक्त

बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री गिरीराज सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में पशु चिकित्सक के 2037 स्वीकृत पदों में से 849 पद रिक्त...

पशु चिकित्सक के 2037 पदों में से 849 पद रिक्त
Mon, 05 Mar 2012 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री गिरीराज सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में पशु चिकित्सक के 2037 स्वीकृत पदों में से 849 पद रिक्त हैं। बिहार विधान परिषद में सोमवार को जदयू सदस्य नीरज कुमार द्वारा पूछे गए एक तारांकित प्रश्न ने कहा कि प्रदेश में पशु चिकित्सक के 2037 स्वीकृत पदों में से 849 पद रिक्त हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पशु चिकित्सकों के स्वीकृत 2037 पदों के विरूद्ध नियुक्त 1188 में से 435 अनुबंध के आधार पर कार्यरत हैं। सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए 614 पशु चिकित्सकों की अधियाचना बिहार लोकसेवा आयोग को भेजी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि तीन सौ भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी के पदों पर संविदा के आधार पर नियोजन की प्रक्रिया प्रगति में है। सिंह ने कहा कि बिहार में पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना होने से नीली क्रांति के साथ-साथ श्वेत क्रांति में भी गुणात्मक सुधार होगा और राज्य सरकार प्रदेश में एक पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना अगले पंचवर्षीय योजनावधि 2012-17 में करने का विचार रखती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें