फोटो गैलरी

Hindi Newsनीतीश ने केंद्र पर बिहार की हकमारी का आरोप लगाया

नीतीश ने केंद्र पर बिहार की हकमारी का आरोप लगाया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि केंद्र बिहार के लोगों की हकमारी कर रहा है और इसके लिए जनता हिसाब किताब चुकता कर...

नीतीश ने केंद्र पर बिहार की हकमारी का आरोप लगाया
Thu, 22 Mar 2012 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि केंद्र बिहार के लोगों की हकमारी कर रहा है और इसके लिए जनता हिसाब किताब चुकता कर लेगी।

बिहार के 100 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में तीन दिवसीय मुख्य समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में नीतीश ने कहा कि केंद्र द्वारा बिहार को छोटी छोटी चीजों के लिए तरसाया जा रहा है। यदि बिहार की हकमारी करेंगे तो जनता हिसाब किताब चुकता कर लेगी।

केंद्र पर हमला बोलते हुए नीतीश ने कहा कि बिहार के चारों ओर बाधाएं ही बाधाएं हैं, लेकिन अपनी युवा शक्ति और मेहनतकश लोगों के बूते राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है। बिजली के लिए राज्य को कोल लिंकेज नहीं दिया जा रहा है।

बरौनी सरकारी क्षेत्र का बिजली घर है, लेकिन केंद्र उसके लिए भी कोल ब्लाक नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य ने बरौनी की परियोजना के आधुनिकीकरण कर 500 मेगावाट बिजली उत्पादन करना चाहा है लेकिन उसके लिए मना किया जाता है।

राज्य के बिजली मंत्री कोल ब्लाक के लिए दिल्ली गये, लेकिन निराश होकर लौटे। क्या बिहार इसी प्रकार अंधेरे में डूबा रहेगा। 2005 में जब राजग सरकार बनी उस समय बिहार का बिजली उत्पादन शून्य मेगावाट था। शायद ही देश में ऐसा कोई राज्य होगा।

नीतीश ने कहा कि बिहार को मदद की दरकार है। विशेष राज्य के दर्जा की दरकार है। हमें सहयोग मिलना चाहिए क्योंकि हमें सहयोग की दरकार है। राज्य को मदद दे दी जाए तो देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ा योगदान कर सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें