फोटो गैलरी

Hindi News21 को मुख्यमंत्री लांच करेंगे राज्यगीत व प्रार्थना

21 को मुख्यमंत्री लांच करेंगे राज्यगीत व प्रार्थना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 मार्च की शाम राज्यगीत और प्रार्थना लांच करेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में इसके लिए एक समारोह आयोजित...

21 को मुख्यमंत्री लांच करेंगे राज्यगीत व प्रार्थना
Sun, 18 Mar 2012 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 मार्च की शाम राज्यगीत और प्रार्थना लांच करेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में इसके लिए एक समारोह आयोजित होगा। शताब्दी वर्ष आयोजन समिति के प्रमुख तथा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

सत्यनारायण लिखित राज्य गीत ‘मेरे भारत के कंठहार/तुम को शत शत वंदन बिहार’ और एम आर चिश्ती लिखित प्रार्थणा ‘दीप से दीप जलाएं कि चमक उठे बिहार/ऐसी खूबी दे ऐ मालिक कि वतन नाज करे’. को चांदनी, सिलसिला फेम तथा देश के मशहूर संतूर वादक शिव कुमार शर्मा और बांसुरी वादक हरि प्रसाद चौरसिया ने संगीतबद्ध किया है।

शिव-हरि की धुन में सजी राज्यगीत को उदित नारायण और साधना सरगम ने अपनी आवाज दी है। इस गीत तथा प्रार्थना का एक-एक वर्जन समवेत स्वर में भी है जबकि  प्रार्थना के गायक हैं उदित नारायण। इन दोनों गीतों की पर्याप्त सीडी तैयार की गई है। इसे गांव-पंचायत और स्कूलों तक 22 मार्च के पहले पहुंचाने की तैयारी है।

दोनों गीतकारों को 22 मार्च को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1-1 लाख रुपए का पुरस्कार देंगे। राज्यगीत की कोरियोग्राफी भी मुख्यमंच पर प्रस्तुत होगी। इसे मुम्बई के कोरियोग्राफर श्री बिट्ठल के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें