फोटो गैलरी

Hindi News6 हथियार तस्कर गिरफ्तार

6 हथियार तस्कर गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर जिला के रामनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को छापामार कर छह संदिग्ध हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से बड़ी मात्रा में...

6 हथियार तस्कर गिरफ्तार
Sat, 17 Mar 2012 06:37 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के मुंगेर जिला के रामनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को छापामार कर छह संदिग्ध हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार भी जब्त किए गए हैं।

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक पी़ कन्नन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नौगढ़ी गांव में छापामार कर छह हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से अवैध 21 पिस्तौल, एक कार्बाइन और 44 कारतूस बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त सभी हथियार झारखंड में आपूर्ति किए जाने थे। बरामद हथियार अत्याधुनिक बताए जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें