फोटो गैलरी

Hindi Newsकराची में एक शिया वकील, उसके दो बेटों की हत्या

कराची में एक शिया वकील, उसके दो बेटों की हत्या

पाकिस्तान के कराची शहर में एक हमले में एक शिया वकील और उसके दो बेटों की आज गोली मार कर हत्या कर दी...

कराची में एक शिया वकील, उसके दो बेटों की हत्या
Tue, 28 May 2013 01:15 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान के कराची शहर में एक हमले में एक शिया वकील और उसके दो बेटों की आज गोली मार कर हत्या कर दी गई। कराची में मौरीपुर रोड के समीप मोटरसाइकिल पर सवार बंदूकधारियों ने वकील कौसर सकलैन की गाड़ी पर गोलीबारी की।
   
सिंध हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले कौसर गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके दोनों बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। कौसर को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस घटना को गुटीय हमला बताया है।
   
इस घटना के विरोध में वकीलों के संगठन ने हड़ताल का आहवान किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें