फोटो गैलरी

Hindi Newsपाक सैनिकों ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाक सैनिकों ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय चौकी पर अकारण गोलीबारी कर नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया...

पाक सैनिकों ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
Sat, 24 Aug 2013 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय चौकी पर अकारण गोलीबारी कर नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। रक्षा प्रवक्ता ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि गोलीबारी का माकूल जवाब दिया गया।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले में त्रिकुंडी गली इलाके में रात करीब 8:30 बजे गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की और रात 9:30 बजे तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर पुंछ जिले में बुधवार और गुरुवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी। दोनों देशों के बीच नवंबर 2003 में संघर्ष विराम लागू हुआ जिसके बाद से सीमा पर रहने वाले लोगों का जीवन सामान्य हो सका।

पाकिस्तान इस वर्ष के शुरू से ही संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। 6 अगस्त को पाकिस्तानी सेना के जवानों ने भारतीय क्षेत्र में घुसकर गोलीबारी की जिसमें भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें