फोटो गैलरी

Hindi Newsविनफ्रे ने संग्रहालय को दिया 1.2 करोड़ डॉलर का दान

विनफ्रे ने संग्रहालय को दिया 1.2 करोड़ डॉलर का दान

सेलेब्रिटी चैट शो की प्रस्तोता ओपरा विनफ्रे ने स्मिथसोनियंस राष्ट्रीय संग्रहालय के निर्माण के लिए एक करोड़ 20 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग सत्तर करोड़ रुपए) का दान दिया...

विनफ्रे ने संग्रहालय को दिया 1.2 करोड़ डॉलर का दान
Thu, 13 Jun 2013 12:17 PM
ऐप पर पढ़ें

सेलेब्रिटी चैट शो की प्रस्तोता ओपरा विनफ्रे ने स्मिथसोनियंस राष्ट्रीय संग्रहालय के निर्माण के लिए एक करोड़ 20 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग सत्तर करोड़ रुपए) का दान दिया है।
    
यह संग्रहालय अफ्रीकी अमेरिकी इतिहास एवं संस्कृति के संरक्षण की खातिर बनाया जा रहा है। हॉलीवुड रिपोर्टर में कहा गया है कि 59 वर्षीय ओपरा का विशेष अभार व्यक्त करने के लिए वॉशिंगटन डीसी फैसिलिटी के 350 सीटों वाले एक थिएटर का नामकरण उनके नाम पर किया गया है।
    
ओपरा विनफ्रे ने कहा कि मैं अफ्रीकी अमेरिकी इतिहास और हमारे राष्ट्र में इसके योगदान को लेकर बेहद गौरवान्वित महसूस करती हूं। मैं उन सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने मेरे लिए और उनके नक्शे कदम पर चलने वाले दूसरे लोगों के लिए मार्ग प्रशस्त किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें