फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत तेजी से बढ़ रही है ऑनलाइन शॉपिंग गूगल

भारत तेजी से बढ़ रही है ऑनलाइन शॉपिंग: गूगल

भारत में ऑनलाइन यानी इंटरनेट के जरिए खरीदारी तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2012 में इस तरह की खरीद में ग्राहकों की रुचि में 128 प्रतिशत की भारी वृद्धि देखने को...

भारत तेजी से बढ़ रही है ऑनलाइन शॉपिंग: गूगल
Mon, 28 Jan 2013 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत में ऑनलाइन यानी इंटरनेट के जरिए खरीदारी तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2012 में इस तरह की खरीद में ग्राहकों की रुचि में 128 प्रतिशत की भारी वृद्धि देखने को मिली। यह वृद्धि इस साल भी बने रहने का अनुमान है।

इंटरनेट कंपनी गूगल ने टीएनएस आस्ट्रेलिया के साथ मिलकर किए गए एक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला है। इसके अनुसार ऑनलाइन खरीदारी करने के लिहाज से गांवों यानी गैऱ-महानगरीय शहरों ने महानगरों को पछाड़ दिया। इसके अलावा भी उत्पादों के बारे में ऑनलाइन जानकारी हासिल करने के लिहाज से स्मार्टफोन वाले आगे हैं।

इस रपट गूगल ट्रेंडस ऑनलाइन शॉपिंग अनुसार भारतीयों द्वारा ऑनलाइन शापिंग में दिखाई गई रुचि 2010 से 2011 के दौरान 40 प्रतिशत बढ़ी, लेकिन 2012 में इसमें 128 प्रतिशत का उछाल आया।

गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष राजन आनंदन ने इस लिहाज से 2012 को मील का पत्थर करार दिया है। रपट के अनुसार ऑनलाइन सबसे अधिक 34 प्रतिशत खोज इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के लिए हुई। इसके बाद परिधान व एक्सेसरीज 30 प्रतिशत, किताबें 15 प्रतिशत, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री 10 प्रतिशत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें