फोटो गैलरी

Hindi Newsसुरक्षा जरूरतें बढ़ा सकती हैं लंदन ओलम्पिक का बजट

सुरक्षा जरूरतें बढ़ा सकती हैं लंदन ओलम्पिक का बजट

ब्रिटिश सांसदों के एक प्रभावी समूह ने एक रिपोर्ट में सुरक्षा जरूरतों के खराब आकलन पर लंदन ओलम्पिक आयोजकों की खिंचाई करते हुए उनकी कड़ी आलोचना की...

सुरक्षा जरूरतें बढ़ा सकती हैं लंदन ओलम्पिक का बजट
Sat, 10 Mar 2012 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रिटिश सांसदों के एक प्रभावी समूह ने एक रिपोर्ट में सुरक्षा जरूरतों के खराब आकलन पर लंदन ओलम्पिक आयोजकों की खिंचाई करते हुए उनकी कड़ी आलोचना की है।

समूह ने इस मद में अधिक खर्च करने की जरूरत पर बल दिया है। इससे लंदन ओलम्पिक का बजट बढ़ सकता है। हाउस ऑफ कॉमन्स की लोक लेखा समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ओलम्पिक और पाराओलम्पिक खेलों को धन मुहैया कराने के लिए सरकार ने 9.3 अरब पाउंड के वास्तविक बजट की व्यवस्था की थी लेकिन यह कोष अब समाप्त होने वाला है। यह बजट बढ़कर 11 अरब पाउंड होने की सम्भावना है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ओलम्पिक खेल की लंदन आयोजन समिति (एलओसीओजी) ने खेल स्थानों की सुरक्षा के लिए दिसम्बर 2010 में एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। सरकार ने सुरक्षा पर करीब 13 करोड़ डॉलर खर्च होने का अनुमान जताया था। सुरक्षा पर खर्चे के अनुमानित अनुबंध पर हस्ताक्षर होने के बाद सुरक्षा में तैनात होने वाले कर्मियों की संख्या और अनुमानित खर्च लगभग दोगुना हो गया है। इसे देखते हुए एलओसीओजी ने अनुबंध पर दोबारा बातचीत की है।

अब इस पर खर्चे की अनुमानित लागत 24.5 करोड़ डॉलर बताई गई है जबकि सुरक्षा पर कुल खर्च केवल एक वर्ष में 282 मिलियन पाउंड से बढ़कर 553 मिलियन पाउंड पहुंच गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें