फोटो गैलरी

Hindi Newsओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण: CM

ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण: CM

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार द्वारा ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया...

ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण: CM
Fri, 23 Aug 2013 10:11 PM
ऐप पर पढ़ें

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार द्वारा ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

केंद्रीय योजना मंत्री गुरुवार को राजीव शुक्ला ने राज्यसभा में ओडिशा समेत राजस्थान तथा झारखंड को विशेष राज्य के दर्जे के अनुदान के लिए अनुपयुक्त करार दिया था। पटनायक ने कहा कि राज्य के चार करोड़ लोगों तथा विशेष राज्य के दर्जे को प्राप्त करने के लिए हमारी ओर से यह मांग जारी रहेगी।

राज्य की सत्तारुढ़ सरकार की छात्र इकाई बीजू छात्र जनता दलने आज इस मामले के विरोध में बीजेवी कालेज से वाणिबिहार तक रैली का आयोजन किया। सत्तारुढ़ दल के विधायकों ने इसके विरोध में विधानसभा की कार्यवाही भी नहीं चलने दी जिसके कारण उसे दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर इस संदर्भ में उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें